फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   14 out of 85 cases were resolved on Police Station Resolution Day.

Maharajganj News: थाना समाधान दिवस पर 85 में ले 14 मामले का किया गया निस्तारण

Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
14 out of 85 cases were resolved on Police Station Resolution Day.
कोल्हुई थाने में आयोजित समाधान दिवस पर समस्या सुनते डीएम व एसपी । 
जनपद के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने थाना पुरन्दरपुर और कोल्हुई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
महराजगंज। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस के दौरान पूरे जनपद में कुल 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।


जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना पुरन्दरपुर और कोल्हुई पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि जमीन विवाद सहित सभी मामलों का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमीन संबंधी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करें, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना स्तर, आईजीआरएस अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि संबंधी सभी शिकायतों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज किया जाए और दोनों पक्षों को बुलाकर संयुक्त रूप से मामलों का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन




इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे और थाना प्रभारियों के साथ मिलकर जनता की समस्याएं सुनीं। राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में कई मामलों का मौके पर निस्तारण भी किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी शिकायतों का न्यायपूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस से निराश न लौटे कोई फरियादी
थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी फरियाद

नौतनवा। थाना सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान राजस्व से जुड़े कुल दो मामले दर्ज हुए। अधिकारियों ने मातहतों को समाधान दिवस में आए मामलों का गुण और दोष के आधार पर समय सीमा के अंदर निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इस पटल पर आने वाले मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे कि फरियादियों को कहीं और न भटकना पड़ा। इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, अखिलेश यादव, शेर बहादुर यादव, कानूनगो सुरेंद्र चौरसिया, लेखपाल रमेश गुप्ता, जहीरूद्दीन खान, दीपेंद्र धवल, राघवेंद्र विश्वकर्मा, चूड़ामणि, आमिर खान, तनवीर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed