Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   14 mm of rainfall recorded in the district; easterly winds bring a touch of winter.

Maharajganj News: पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश, मंडल मुख्यालय सबसे ठंडा

Sun, 01 Nov 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
14 mm of rainfall recorded in the district; easterly winds bring a touch of winter.
महराजगंज। तराई में शनिवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी दिनभर जारी रही। इससे जनपद में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के साथ चली पुरवाई हवा ने लोगों को जाड़े का एहसास करा दिया। वहीं इस बारिश से जिले में लहलहा रही धान की फसल खेत में लोट गई।
विज्ञापन

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, भारत नेपाल के सीमावर्ती गांव के हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा आदि गांव के किसान हिमांशु मिश्रा, हरिदर्शन यादव, मुरली यादव, दिनेश ने बताया कि लगातार बारिश होने से दिक्कत हो रही है। शनिवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं। आशंका है कि कहीं तेज हवा चली तो धान की खड़ी फसल गिर जाएगी और फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंडल मुख्यालय गोरखपुर पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। महराजगंज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से 6 डिग्री नीचे तापमान लुढ़कने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। बारिश से धान की कटाई और गेहूं की बोआई में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से कटी हुई धान की फसल भीग गई। जिला कृषि शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था करें और बोआई टाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
विशेष मौसम तंत्र अर्णव के चलते बारिश के कारण तापमान घटा है। रविवार से इसमें कमी आने की संभावना है।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
फसलों को बचाने को किसानों ने दी भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना
ठूठीबारी। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से प्रभावित किसानों एवं लोक जन कल्याण की कामना को लेकर श्री प्राचीन शिवमंदिर ठूठीबारी में संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने शनिवार की भोर में बारिश के दौरान संकीर्तन किया। संकीर्तन टोली ने ‘हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे’ महामंत्र का जाप करते हुए कस्बे के विभिन्न मंदिरों से होकर पूरे नगर की परिक्रमा की। अंत में भोलेनाथ की आरती के साथ प्रभातफेरी का समापन किया। मंदिर के पुजारी विशंभर पाठक ने बताया कि किसानों के खून पसीने से तैयार किया हुआ धान की फसल इस समय खेतों में पड़ा है। चक्रवाती तूफान अर्नब से राहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस दौरान संकीर्तन मंडल के नंदलाल निगम, अशोक वर्मा, ओमप्रकाश मद्धेशिया, सुरेंद्र भुज, राजेश वर्मा, अलगू जायसवाल, दिनेश रौनियार, मनोज रौनियार, राजेश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed