फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   14 banned including six women

Maharajganj News: भूमि विवाद में मारपीट, छह महिलाओं समेत 14 पाबंद

Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
14 banned including six women
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला महुआरी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई और दोनों पक्ष से 14 लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला महुआरी में बृहस्पतिवार को मदन और दिलीप के बीच भूमि विवाद में पिलर उखाड़ने को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

दोनों पक्ष की तहरीर पर कुल छह महिलाओं समेत 14 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। मारपीट के मामले में एक पक्ष से मीना की तहरीर पर मदन, गीता देवी ,रामकेश ,कुमारी देवी, रणजीत तथा लक्ष्मीना निवासी बैरवा बनकटवा टोला महुआरी तथा दूसरे पक्ष से गीता की तहरीर पर दिलीप, मिलन, उमेश, सोलहू,बैरागी, धर्मावती, मनीषा देवी,अनीता देवी निवासी बैरवा बनकटवा टोला महुआरी को पाबंद किया गया है।थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शांति भंग की आशंका में दोनों पक्ष से छह महिला समेत 14 लोगों को पाबंद किया गया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed