फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   137 cluster mobile teams formed for Holi

Maharajganj News: होली को लेकर 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें गठित

Mon, 02 Mar 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
137 cluster mobile teams formed for Holi
जनपद को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
विज्ञापन

होलिका दहन 2-3 मार्च को और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा, रमजान महीना भी जारी
अतिरिक्त फोर्स के रूप में 10 निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी और 2 प्लाटून पीएसी तैनात होंगे
महराजगंज। होली पर्व पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है। प्रशासन ने हो जनपद को 4 जोन और 19 सेक्टर में बांट कर ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था बनाई है। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। होलिका दहन 2-3 मार्च को और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। साथ ही रमजान महीने को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।


पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त फोर्स के रूप में 10 निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी और 2 प्लाटून पीएसी शामिल हैं। सभी थानों में कुल 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो निरंतर गश्त कर किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अतिरिक्त बल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन




नेपाल सीमा से सटे होने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विशेष निगरानी की जा रही है। पूर्व में विवादित रहे होलिका दहन स्थलों और जुलूस मार्गों का पहले ही निरीक्षण कर लिया गया है। थानाध्यक्षों को लंबित विवादों का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अति संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पिकेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जुलूसों के दौरान ड्यूटी बॉक्स फॉर्मेशन में पुलिस बल लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर रूफ टॉप ड्यूटी भी होगी। बिना अनुमति डीजे या लाउडस्पीकर का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां वर्जित रहेंगी तथा जबरन चंदा वसूली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



भीड़भाड़ वाले बाजारों, चौराहों और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी। ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग द्वारा एंटी-सबोटाज चेकिंग कराई जा रही है। यूपी-112 वाहनों को संवेदनशील मार्गों पर तैनात किया गया है ताकि रिस्पांस टाइम बेहतर रहे।



अवैध और जहरीली शराब की बिक्री-परिवहन पर पूर्ण रोक लगाई गई है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें छापेमारी कर रही हैं। पर्व के दिन शराब बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। पूर्व में विवादों में शामिल अराजक तत्वों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है तथा भारी मुचलके लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की सतत निगरानी के लिए विशेष टीम सक्रिय है।




जनपद स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। स्वास्थ्य विभाग, 108 एंबुलेंस और जिला अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने और आमजन के साथ सौम्य व्यवहार रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति-भाईचारा बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed