फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.32 lakh rupees stolen from a liquor shop, CCTV also broken

Maharajganj News: देशी शराब की दुकान में 1.32 लाख की चोरी, सीसीटीवी भी तोड़ा

Fri, 05 Dec 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
1.32 lakh rupees stolen from a liquor shop, CCTV also broken
दरवाजा तोड़ने के बाद सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर डीवीआर भी किया गायब
विज्ञापन

चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के करौता स्थित देशी शराब की दुकान में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने 1.32 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़ने के बाद सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर डीवीआर भी गायब कर दिया। अब घटना का सुराग ढूंढना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण काम हो गया है।

जानकारी के अनुसार, करौता स्थित यह दुकान चौक–निचलौल मुख्य मार्ग के उत्तर तरफ है। मुनीब प्रद्युम्न चौधरी, निवासी नंदाभार बुधवार की शाम को बिक्री का हिसाब करके घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो ताला टूटा देख हैरान रह गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे रुपये और सीसीटीवी का डीवीआर दोनों गायब थे। दुकान के पीछे खेत से एक टूटा हुआ कैमरा और एक पक्कड़ (कील उखाड़ने व काटने का औजार) भी बरामद हुआ। मुनीब ने इसकी सूचना दुकान मालिक को देकर पुलिस को भी अवगत कराया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता व सीओ निचलौल शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद मुनीब को पूछताछ के लिए थाने ले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना से संबंधित अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 8 अक्तूबर को नगर पंचायत चौक स्थित उपडाकघर में भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। सोनाड़ी खास में हुई चोरी का पर्दाफाश अभी तक चौक पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed