{"_id":"5c5c2e5dbdec22736b5ea21e","slug":"131549545053-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला इकाई के के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
संगठन के जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने बताया कि संगठन की ओर से मानदेय में वृद्धि और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर उनकी मांगों के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया। कहा कि संगठन के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान मानदेय में वृद्धि पर सहमति जताई गई थी लेकिन इस संबंध में शासनादेश आज तक नहीं जारी हुआ। उन्होंने मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की व्यवस्था समाप्त कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर पदोन्नत करने, सामाजिक सुरक्षा व ईपीएफ का लाभ दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित बात नहीं सोच रही है। धरने में मीरा देवी, राजमती, नाजमा, शोभा, ज्ञानमती, रिमा मौर्या, पुष्पा, संगीता, सीमा, सुमन, इस्तखार खान, भागवत गोंड, सुनील सैनी, सरोज जायसवाल आदि मौजूद रहीं।