फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छठ पर्व की तैयारियां शुरू

छठ पर्व की तैयारियां शुरू

Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
छठ पर्व की तैयारियां शुरू
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महराजगंज। छठ पूजा में किसी प्रकार की गड़बडी न हो। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और साफ सफाई की व्यवस्था को दुरूस्त किया गया। शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में नायब तहसीलदार सदर सुनील कुमार ने सभी लेखपालों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने साफ सफाई, सुरक्षा, विवादित राजस्व गांव के बारे में विस्तार से चर्चा की। निर्देश दिया कि सभी गांव के छठ घाट की साफ सफाई, प्रकाश, सुरक्षा व बचाव आदि की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधानों से संपर्क कर जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें। यदि तालाब में गड्ढ़ा अधिक है तो रस्से लगवाने का कार्य जरूर करें, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। ग्राम प्रधान, पुलिस और राजस्व टीम के सहयोग से सभी व्यवस्थाओं को ठीक कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस व राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सदर तहसील में 25 राजस्व ग्राम विवादित हैं। इस पर विशेष निगरानी की जरूरत है। यदि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी मिले तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। आयोजक, ग्राम प्रधान से संपर्क स्थापित कर शांति व सुरक्षा की व्यवस्था पहले ही पूर्ण कर लें। बैठक में लेखपाल संतोष कुमार, सराफत, फेकू प्रसाद, जुलकर नैन, देवेंद्र पांडेय, गंगा जायसवाल, घनश्याम शुक्ला, महेंद्र आदि मौजूद रहे। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर है। ग्राम सभा भागाटार में मुन्ना निगम के नेतृत्व दर्जनों युवाओं की टीम ने शुक्रवार की सुबह छठ घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर धर्मेंद्र गुप्ता, कृष्णा रौनियार ,अमरनाथ, पिंटू, राजू निगम, भोला, राजू, विदुर, अविनाश, दीनानाथ शर्मा,मनोज, पप्पू ,भोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed