{"_id":"5bb3babd867a555b081aa828","slug":"131538505405-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक कर गांव के विकास की बनेगी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक कर गांव के विकास की बनेगी योजना
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली बैठक कर गांव के विकास की बनेगी योजना
31 दिसंबर तक कार्ययोजना बनाने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में 929 ग्राम पंचायतें हैं। इनके विकास के लिए कार्ययोजना बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्ष 2019-20 के नियोजन प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी जानकारी दी गई है। मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में 31 दिसंबर के पहले कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
ग्राम पंचायतों में होने वाली खुली बैठक में ग्राम पंचायतों की जरूरत व समस्याओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पहली बैठक में कार्ययोजना के साथ ही सामाजिक, व्यक्तिगत विकास के बारे में चर्चा होगी। गांव में समस्याओं को चिह्नित कर कार्य के प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायत में उपलब्ध धन से कार्य कराया जाएगा। 15 दिन बाद कार्ययोजना का ग्राम पंचायतों की ओर से अनुमोदन होगा। इसके बाद कार्ययोजना व ग्राम पंचायतों की बैठक व अन्य बिंदु को नोटिस बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। पहले बैठक में ग्राम विकास विभाग की ओर से मिशन अंत्योदय द्वारा उपलब्ध कराई गई। सर्वेक्षण रिपोर्ट का प्रस्तुति करण वित्तीय एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का विवरण दिया जाएगा। डीपीआरओ आरएन यादव ने कहा कि संबंधित ग्राम प्रधानों को समय सीमा के अंदर बैठक कर ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।