फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाइक रैली निकालकर बताई सरकार की उपलब्धियां

बाइक रैली निकालकर बताई सरकार की उपलब्धियां

Mon, 28 May 2018 11:27 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर बताई सरकार की उपलब्धियां
भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन

महराजगंज। मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा करने के अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन को बताने का प्रयास किया। रैली को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद पंकज चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने झंडी दिखा कर रवाना किया। बाइक रैली नगर के अंबेडकर मैदान से मऊपाकड, हनुमानगढ़ी, उद्योग चौराहा, चिराहा होते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंची। जहां जनपद के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में जो विकास किया वह एक नजीर है। पिछली सरकारों ने 67 वर्ष राज किया लेकिन सुदूर पिछड़े गांवों तक बिजली नहीं पहुंची । गरीबों को आवास, गैस कनेक्शन आदि सुविधाएं लोगों को नहीं मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने वह सब करके चार साल में दिखाया। कहा कि इच्छा शक्ति हो तो सब संभव हो सकता है।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि युवाओं के दम पर केंद्र में मोदी सरकार बनी है। आज युवा वर्ग प्रधानमंत्री के योजनाओं व कार्यों को बखूबी समझता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, सिनोद कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, प्रदीप दुबे, सत्यम, सुनील, राजेश कन्नौज्जिया, प्रदीप, परशुराम जायसवाल, देवेंद्र त्रिपाठी , विवेक गुप्ता, कुलदीप मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पनियरा में भी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। वहीं फरेंदा में शिवम जायसवाल, नौतनवा में गगन पांडेय , सिसवा में प्रमोद चौरसिया के नेतृत्व में बाइक रैली निकली गई। भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed