{"_id":"5a1820464f1c1b76678bd486","slug":"131511530566-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 कन्याओं का विवाह सामूहिक सहयोग से कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 कन्याओं का विवाह सामूहिक सहयोग से कराया गया
Updated Fri, 24 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भगवानपुर में मां चंडी देवी स्थान पर पांच दिनों तक चले राम जानकी उत्सव के दौरान राम कथा एवं सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन हुआ। इसमे 11 कन्याओं की शादी सामूहिक सहयोग से कराई गई।
नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय नाथ ने कहा कि बिना दहेज विवाह संपन्न कराकर स्थानीय लोगों ने सराहनीय कार्य किया है। इससे दहेज लोभियों को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कन्याओं का विवाह करवाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस प्रकार के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए। विशिष्ट अतिथि रामचरन त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है। इस मौके पर राधिका संग राहुल, सरिता संग श्याम देव, निशा संग सुमित, मीना संग बंशी, बबिता संग राजेश, पार्वती संग प्रेमचंद, रूना संग राममूरत, रेणु संग मुकेश, संजना संग रामानंद, रूबी संग महेंद्र, अंजू संग पिंटू का विवाह हुआ। इस दौरान रामनाथ यादव, महेंद्र यादव, शैलेश उपाध्याय, अवध विहारी, सुरेंद्र, जितेंद्र, लक्ष्मण, अवधेश आदि मौजूद रहे।