{"_id":"59ac50d64f1c1b5e738b4dde","slug":"131504465110-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से युवक की मौत
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली। थाना क्षेत्र के बिरईचा गांव के बिन्नाटोला निवासी 22 वर्षीय प्रभाकर की नदी में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रभाकर अपने साथियों के साथ रविवार को लगभग तीन बजे नहाने गया। इस बीच वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ नहा रहे युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कड़ी मशक्कत के बाद साथियों ने प्रभाकर को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभाकर दो भाइयों में छोटा था। समाचार लिखे जाने तक परिजन उसके दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे।
धरमौली गांव का जला ट्रांसफार्मर ग्रामीणों में आक्रोश
ठूठीबारी।धरमौली गांव में लगे बिजली ट्रांसफार्मर ओवर लोड के कारण बार बार जल जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला धरमौली गांव में बिजली सप्लाई के लिए गांव के दक्षिण 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जो ओवरलोड के कारण बार-बार जल जा रहा है। नन्द यादव, इंद्र प्रसाद यादव, अर्जुन, विनोद गुप्ता, गुड्डू ,जितेंद्र सिंह, आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर अविलंब जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो मजबूर होकर ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी का घेराव करेंगे।
सहमति बनी तो एक साथ रहने को राजी हुए दंपती
महराजगंज। रविवार को महिला थाने पर आपसी घरेलू झगडे़ के कारण बिखर चुके तीन परिवारों को पुलिस परामर्श केंद्र ने मेल मिला दिया। तीनों दंपती राजी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए। पहले दंपती संगीता व उनके पति राम सजीवन निवासी मैनहवां टोला भगवा थाना कोल्हुई परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर एक साथ रहने को तैयार हो गए। दूसरे दंपती रीना पत्नी अजय निवासी बरगदही थाना कोठीभार जनपद महराजगंज के बीच का मन-मुटाव दूर कराया और वे एक साथ रहने को तैयार हो गए। तीसरे दंपती निर्मला पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम चेहरी टोला बेलभरिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज के आपसी विवाद का समाधान के पश्चात वे भी खुशी-खुशी एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थानाध्यक्ष शीला यादव ने बताया कि सभी आपसी सहमति के आधार पर एक साथ रहने को राजी हुए।