फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नहीं मिली राहत को शुरू कर दिए जलसत्याग्रह

नहीं मिली राहत को शुरू कर दिए जलसत्याग्रह

Tue, 22 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिली राहत को शुरू कर दिए जलसत्याग्रह
धानी बाजार। धानी क्षेत्र के बनदेईया बांध के टूटने से बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों ने बेलनहवा चौराहे पर जलसत्याग्रह किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। क्षेत्र के बैसार, हथिगढ़वा, पुरंदरपुर और नगवा के मैरुण्ड हुए गांवो के लोगों ने राकेश कुमार और रामजीत साहनी के नेतृत्व मे सोमवार को हथिगढ़वा गांव के बेलनहवा चौराहे के पास जलसत्याग्रह आंदोलन शुरू करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगो का आरोप है कि बाढ़ के अस्सी घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं मिल पाई। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हो रही है। आसमान के नीचे रह रहे लोगों को न तो पन्नी की व्यवस्था की गई है न ही भोजन के लिए ही कोई इंतजाम है। यहां पर न तो पशुपालन विभाग और न ही स्वास्थ्य विभाग का कोई टीम मौजूद है। जलसत्याग्रह आंदोलन करने वालों में गिरीश गुप्ता, रामजतन, हबीबखान, जोखू , भानमती, सिलोचना, मीना, आरती, बासमती, गुलाबी, सिंगारी आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed