{"_id":"598616504f1c1b234c8b4852","slug":"131501959760-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के बहाव ने निगल ली दो की जिन्दगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के बहाव ने निगल ली दो की जिन्दगी
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवलपरासी/महेशपुर। नेपाल की पहाड़ियों पर अनवरत बारिश से मधेसी बहुल क्षेत्रों में बाढ़ कहर बरपा रही है। शुक्रवार शाम को पानी के साथ बह गए नवलपरासी के परसिया निवासी दो लोगों का शव शनिवार की सुबह मिला। प्रहरी पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से क्षेत्र के लोग सदमे में हैं।
नवलपरासी पाल्हीनन्दन वार्ड संख्या 3 निवासी किशन गुप्ता(12) पुत्र परशुराम गुप्ता किसी काम से महेशपुर की तरफ आया था कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। किशन को यह लगा कि अभी यह शुरुआत है। उसने हिम्मत जुटा पार करने की कोशिश करने लगा पर बीच रास्ते में पानी के बहाव के साथ वह भी बहने लगा तो गांव के ही बृजलाल गुप्ता (50) उसको बचाने के लिए छलांग लगा दी। जब काफी देर तक दोनों का पता नहीं चला तो इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार से ही छानबीन शुरू कर दी। देर रात तक किसी का कोई पता नहीं चल सका लेकिन टीम ने अपना काम बंद नहीं किया। शनिवार की सुबह टीम को दोनों के शव मिले। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली, उनके घरों में मातम छा गया और पूरा क्षेत्र सदमे में डूब गया।