{"_id":"694d9b7ccd000452cd043486","slug":"13-year-old-girl-recovered-from-gorakhpur-case-registered-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1177190-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 13 वर्षीय लड़की गोरखपुर से बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 13 वर्षीय लड़की गोरखपुर से बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत से भगाई गई 13 वर्षीय के गोरखपुर में मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
किशोरी की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बीते 24 दिसंबर को तीन बजे भोर में गांव का विनय उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। उसने इधर-उधर काफी तलाश की। काफी खोजबीन करने पर उसकी पुत्री गोरखपुर में मिली। पीड़िता का आरोप है कि उसको युवक के साथ भगाने में राजन, नेहा व शुभम ने सहयोग किया था। किशोरी की मां अपनी पुत्री को गोरखपुर से लेकर थाने आई और तहरीर देकर केस दर्ज कराया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की नामजद तहरीर पर आरोपी विनय, राजन, नेहा और शुभम पर अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन