फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 shops in the wedding zone, costing Rs 26 lakh, are almost ready and will be decorated soon.

Maharajganj News: 26 लाख की लागत से वेडिंग जोन में 13 दुकानें लगभग तैयार, जल्दी सजेंगी

Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
13 shops in the wedding zone, costing Rs 26 lakh, are almost ready and will be decorated soon.
वेडिंग जोन में दुकानों के निर्माण पर लगभग 26 लाख रुपये का खर्च
विज्ञापन

शहर के यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से वेडिंग जोन का हो रहा निर्माण
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज नगर चौकी के पास पटरी दुकानदारों के लिए बनाए जा रहे वेडिंग जोन का निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। वेडिंग जोन में कुल 13 दुकानों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सभी दुकानों की दीवारों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। दीवारों पर प्लास्टर का कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद ने शहर के यातायात दबाव को कम करने और पटरियों पर अनियमित रूप से लगने वाले ठेले-खोमचों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से वेडिंग जोन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत नगर चौकी के पास सड़क के किनारे स्थाई दुकानें बनाकर उन सभी दुकानदारों को एक निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वेडिंग जोन में दुकानों के निर्माण पर लगभग 26 लाख रुपये का खर्च होना है। यह बजट दुकानों के निर्माण, उनकी संरचना, प्लास्टर, विद्युत व्यवस्था, पानी की सुविधा व परिसर के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फिनिशिंग कार्य पूरा होते ही दुकानों को आवंटित कर दिया जाएगा। वेडिंग जोन का निर्माण इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि सड़क किनारे लगने वाले ठेले और खोमचे व्यवस्थित होकर एक ही स्थान पर संचालित हों।
विज्ञापन

वर्जन
वेडिंग जोन परिसर में दुकानों के अलावा कई अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है। परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed