फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 patients found suffering from typhoid due to contaminated food and water

Maharajganj News: दूषित भोजन-पानी से टाइफाइड, मिले 13 रोगी

Tue, 23 Sep 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
13 patients found suffering from typhoid due to contaminated food and water
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल, स्किन इन्फेक्शन व पेट के संक्रमण के रोगी अधिक मिल रहे हैं। सोमवार को 13 रोगियों में आंत्र ज्वर ( टाइफाइड) के लक्षण पाए गए। इनमें कुछ ऐसे रोगी भी शामिल थे, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने परामर्श व हिदायत दी।
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच 836 रोगियों का उपचार जिला अस्पताल की ओपीडी में हुआ। खानपान की अशुद्धता के कारण टाइफाइड के मामले बढ़ रहे हैं। सर्वाधिक समस्या किशोरों में पाई गई। जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. रंजन ने इन रोगियों को बताया कि बारिश के दिनों में भोजन और पानी की अशुद्धता के कारण आंत्र ज्वर के मामलों में इजाफा होता है। यह अत्याधिक संक्रामक मानसूनी बीमारी है। पहले से कटे फल- सलाद व बासी भोजन करने अशुद्ध पानी का सेवन इसका कारण है। इससे निजात पाने का सरल तरीका यही है कि खानपान के प्रति सावधानी रखी जाए। उन्होंने प्रभावित रोगियों को हिदायत के साथ दवा का परामर्श दिया। रोग के कारण : चिकित्सकों के मुताबिक बारिश के दिनों में इसकी संभावना अधिक होती है। दूषित खानपान व एक से दूसरे तक फैलने वाला यह संक्रामक रोग है। इसमें तेज बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed