{"_id":"66397510a15b8b83d0032bc7","slug":"13-indian-youth-arrested-for-betting-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121865-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सट्टेबाजी में 13 भारतीय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सट्टेबाजी में 13 भारतीय युवक गिरफ्तार
Tue, 07 May 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 07 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
भैरहवा। पुलिस ने बुटवल में ऑनलाइन गेम खेलाकर सट्टा लगाने के आरोप में 13 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की कुछ भारत से आए युवक बुटवल के कालिकानगर में एक फ्लैट किराए पर लेकर अवैध कुछ कार्यो का संचालन कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर फ्लैट में रह रहे सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बुटवल पुलिस के डीएसपी विजयराज पंडित ने कहा कि खेल में सट्टा लगाने वाले फ्लैट लेकर रह रहे 13 भारतीय नागरिकों और उनके साथ मोबाइल फोन, लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। रूपनदेही जिले के एसपी रंजीत सिंह राठौड़ का कहना है कि सट्टेबाजी के आरोप में कुछ भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन