फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 Farmer pay to fine for paraly bourned

पराली जलाने पर हुई कार्रवाई

Wed, 06 Nov 2019 08:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
13 Farmer pay to fine for paraly bourned
ठूठीबारी क्षेत्र के धरमौली गांव में चिंगारी से किसान का धान सहित ट्रैक्टर जलकर राख। - फोटो : MAHARAJGANJ
खेत में पराली जलाने पर 13 किसानों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में 13 किसानों पर कार्रवाई हुई है। सभी पर जुर्माना लगाया गया है। कहा गया कि उनके खिलाफ काई और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चार लोगों को पराली जलाते समय पकड़ा गया। पुलिस किसानों को कोतवाली ले गई। बुधवार की दोपहर क्षेत्र में भ्रमण के बाद तहसीलदार राहुल देव भट्ट ठूठीबारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा कड़जा से आत्मादास, ग्राम डिगही से अर्जुन नायक, इटहिया से किशोर यादव व राम परिखन को पकड़ा गया है। वहीं निचलौल थाना क्षेत्र के परागपुर से इद्रीश, फिरोज एवं सिरौली से लखन को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया गया। निचलौल थानाध्यक्ष बिहागड सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुर्माना के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के कई गांव का सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने भ्रमण किया। क्षेत्र के कई गांव के किसानों को पराली जलाते हुए पकड़ा जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम सभा बनारसिया के सीताराम, हरिश्चंद्र, बालकिशुन, शिव शंकर, मनीराम व मोगलाहा निवासी सोहराब अली को पराली जलाते हुए पकड़ा गया है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed