फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13 candidates filed nomination in the district, nine bought the form

जिले में 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, नौ ने खरीदा पर्चा

Wed, 09 Feb 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
13 candidates filed nomination in the district, nine bought the form
जिले में 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, नौ ने खरीदा पर्चा
विज्ञापन

पांचवें दिन पनियरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पांच, नौतनवां व सिसवां में एक-एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
महराजगंज। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, नौ लोगों ने पर्चा खरीदा है।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि इस सीट से सपा के कृष्णभान सिंह, बसपा के ओमप्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी के अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी के शत्रुघभन सिंह निषाद और निर्दलीय अजय द्विवेदी ने नामांकन कराया है। फरेंदा विधानसभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी वाचस्पति सिंह ने बताया कि फरेंदा सीट से विधायक बजरंग बहादुर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी, बसपा प्रत्याशी ईशु चौरसिया के साथ लोक समाज पार्टी के रवि प्रकाश विश्वकर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी राम सजीवन मौर्य ने बताया कि नौतनवां से आम आदमी पार्टी के बेचन ने नामांकन दाखिल किया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सदर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पासवान और निर्दलीय मनोज कुमार कन्नौजिया ने नामांकन दाखिल किया है। सिसवां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामकुमार पटेल ने नामांकन दाखिल किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि चौथे दिन कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवां विधानसभा से छह ने खरीदा पर्चा
जिले में नामांकन की प्रक्रिया के पांचवें दिन तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल नौ पर्चे खरीदे गए। नौतनवां विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी, फरेंदा से सपा प्रत्याशी परशुराम व निर्दलीय आशुतोष तथा सिसवां से बसपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह, रेनू गुप्ता व निर्दलीय लालधारी, हरिश्चंद्र, राकेश कुमार व अवनींद्रनाथ ने नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed