{"_id":"654d36b1efda77b53109ce75","slug":"12586-disabled-pensioners-can-get-the-benefit-of-increased-pension-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9301-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 12,586 दिव्यांग पेंशनरों को मिल सकता है बढ़ी पेंशन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 12,586 दिव्यांग पेंशनरों को मिल सकता है बढ़ी पेंशन का लाभ
विज्ञापन
- दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से की जा रही कवायद
- पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये का हो किया जा रहा है प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगाें की मुश्किलों को दूर करने की दिशा में एक बार फिर प्रयास जारी है। दिव्यांग कल्याण निदेशालय की ओर से दिव्यांगों के पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपया किया जाना है। ऐसा हुआ तो जिले के भी 12,586 दिव्यांगों को पेंशन की बढ़ी धनराशि का लाभ मिल सकेगा।
दिव्यांग कल्याण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप की ओर से पेंशन की धनराशि को बढ़ाए जाने की बात कही गई है, जिससे जिले के दिव्यांग पेंशनरों में काफी प्रसन्नता है। जिले मेें चिह्नित किए गए कुल 12,586 दिव्यांग पेंशनरों में 12,080 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जबकि 506 शहरी क्षेत्रों के। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी होगा व उसके बाद दिव्यांगों को इसका लाभ दिया जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मिठौरा ब्लॉक में हैं सर्वाधिक पेंशनर
दिव्यांग पेंशनर के रूप में ग्रामीण क्षेत्र के चिह्नित 12080 पेंशनरों में से सर्वाधिक 1621 पेंशनर मिठौरा के, 1391 परतावल के, 1216 सदर के, 1192 लक्ष्मीपुर के, 1016 पनियरा के, 966 फरेंदा के, 918 निचलौल के, 930 घुघली के, 842 बृजमनगंज के, 831 सिसवा के , 888 नौतनवां के व 269 धानी के हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर पालिका महराजगंज में सर्वाधिक को मिलेगा लाभ
शहरी क्षेत्र के चिह्नित 506 दिव्यांग पेंशनरों में 177 नगर पालिका महराजगंज के, 111 नौतनवां के व 85 सिसवा के हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत निचलौल के 62, घुघली के 39 व आनंदनगर के 32 दिव्यांग पेंशनर हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में वर्तमान समय में कुल 12,586 दिव्यांगों को पेंशन की धनराशि मिल रही है। पेंशन की धनराशि बढ़ने संबंधी कोई पत्र अब तक नहीं आया है। पेंशन की धनराशि बढ़ने से दिव्यांगों की मुश्किलें कम होंगी।
शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी