फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वनटांगिया स्कूल में टिन शेड की व्यवस्था जल्द

वनटांगिया स्कूल में टिन शेड की व्यवस्था जल्द

Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
वनटांगिया स्कूल में टिन शेड की व्यवस्था जल्द
वनटांगिया स्कूल में टिन शेड की व्यवस्था जल्द
विज्ञापन

बीएसए ने वन ग्राम के स्कूल का औचक निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। वनटांगिया समुदाय के बच्चों को शिक्षित करने के लिए वनटांगिया कम्पार्ट 26, 27, 28 में परिषदीय प्राथमिक स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। सोमवार को बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षकों उपस्थिति पंजिका का मुआयना किया। इस दौरान बच्चों से प्रश्न पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर जानने की कोशिश भी की।

विद्यालय में कुल 527 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 506 विद्यार्थियों की उपस्थिति देख बीएसए ने संतोष जताया। विद्यालय भवन के लिए उन्होंने कहा कि 2012 से ही शासन स्तर से नए भवन के निर्माण पर रोक लगी हुई है, लेकिन बच्चों की सुविधा के लिए जल्द ही टिन शेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर सुधार के लिए विभाग की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। शासन की ओर से मिलने वाली हर सुविधा का लाभ बच्चों को दिया जा रहा है। स्कूल में बच्चों की संख्या ठीक है। विद्यार्थियों की उपस्थिति से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वन क्षेत्रों के लोग बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक हैं। जो संसाधन हैं, उसी में बेहतर शिक्षा दिए जाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान शिक्षक उज्ज्वल त्रिपाठी, विनोद कुमार राय, अभिषेक पटेल, अजय कुमार पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed