{"_id":"5b84235642c792465b689b5b","slug":"121535386454-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री की टिप्पणी पर भड़के मौर्य महासभा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री की टिप्पणी पर भड़के मौर्य महासभा के लोग
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भड़के अखिल भारतीय मौर्य महासभा के लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। महासभा के लोगों ने पत्रक के जरिए सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही के रिकॉर्ड से निकालने का आदेश देने की मांग की।
महासभा के लोगों ने जिला प्रशासन को सौंपे पत्रक में कहा है कि राजनाथ सिंह ने 20 जुलाई-2018 को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए लोकसभा में मौर्य समाज के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की। उनकी टिप्पणी ने मौर्य जाति ही नहीं अखंड भारत के निवासियों को अपमानित किया है। पत्रक में कहा गया है कि मौर्य केवल जाति नहीं, बल्कि भारत की अनमोल सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि आज विश्व पटल पर तथागत गौतमबुद्ध मौर्य काल के शान की वजह से ही भारत महान और भारत की पहचान है। पत्रक देने वालों में अजय मौर्य, बलराम मौर्य, संदीप सैनी, त्रिलोकचंद कुशवाहा, विवेक शाक्य, नागेंद्र मौर्य, अरविंद कुमार मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, आकाश शाक्य, संजय मौर्य, अजय कुमार मौर्य, सहकार सैनी आदि शामिल रहे।