{"_id":"5ab2a3294f1c1bc3758b6ba8","slug":"121521656617-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की जांच की
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Drugs
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर निचलौल तहसीलदार व औषधि निरीक्षक समेत ठूठीबारी कोतवाली पुलिस टीम ने कस्बे के तमाम मेडिकल स्टोरों की जांच की। जैसे ही इसकी जानकारी कस्बे सहित क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों को हुई तो कई दुकानों के शटर बंद हो गए।
बुधवार की दोपहर डीआई अशोक कुमार, निचलौल तहसीलदार नरेश चंद्र, ठूठीबारी कोतवाल बृजनंदन सिंह अपने पुलिस टीम के साथ ठूठीबारी एसएसबी कैंप नजदीक सक्षम मेडिकल स्टोर पर पहुंच दवा की जांच की और कफ सीरप के नमूने लिए। क्रय विक्रय रसीद न होने पर स्पष्टीकरण तलब किया। डीआई ने बताया कि जब कस्बे में प्रवेश किया तो सभी मेडिकल स्टोर खुले थे। जांच करते समय तमाम मेडिकल स्टोर बंद हो गए। बताया कि बंद मेडिकल स्टोर पर संदेह प्रकट करते हुए नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, इसके बाद सहायक आयुक्त औषधि गोरखपुर को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।