{"_id":"6244a821b31abf68145f2f9c","slug":"12-anganbadi-centres-found-closed-in-inspection-of-cdpo-maharajganj-news-gkp4316439196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ के निरीक्षण में 12 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ के निरीक्षण में 12 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बुधवार को बाल विकास अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने 16 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां पर करीब 12 केंद्र बंद मिले, जबकि कुछ के अभिलेख अपूर्ण मिले।
सीडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि 16 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र पिपरा सोहट, पुरंदरपुर में दो केंद्र, मुड़ली में 3 केंद्र और जंगल गुलहरिया में चार 4 केंद्र बंद मिला। जांच में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बोकवा भी बंद मिला। आंगनबाड़ी केंद्र कजरी व रामनगर के कार्यकर्ताओं के अभिलेख अपूर्ण मिले, जिस पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बेलवा बुजुर्ग में कार्यकर्ता गीता सिंह उपस्थित मिलीं। वहां सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने बताया कि 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।