{"_id":"65c641b7beef86b87a09d3c4","slug":"119-centers-made-for-wheat-purchase-free-registration-facility-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115445-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गेहूं खरीद के लिए बने 119 केंद्र, मुफ्त पंजीकरण की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गेहूं खरीद के लिए बने 119 केंद्र, मुफ्त पंजीकरण की सुविधा
Fri, 09 Feb 2024 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को एक मार्च से गेहूं खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीदते समय साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए इलेक्ट्राॅनिक्स कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना, फैन आदि की व्यवस्था एक मार्च से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित रखा जाय। वर्षा व प्राकृतिक आपदाओं से गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था समय पूर्व कर लिया जाए। उपकरणों की खराबी पर मंडी सचिव को सूचना उपलब्ध कराते हुए तत्काल खराब उपकरणों को ठीक कराया जाय। गेहूं की बिक्री के लिए कृषक को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए केंद्रों पर मुफ्त पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर अभिलेखों का रखरखाव जैसे टोकन पंजिका, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका, रिजेक्शन रजिस्टर, क्रय पंजिका, स्टाक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर आदि ससमय व्यवस्थित कर लिया जाए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि जिले में कुल 119 क्रय केंद्र खोले गए हैं। हर साल गेहूं खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ होता था, लेकिन इस बार एक मार्च से ही खरीद प्रारंभ हो जाएगी। गेहूं क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। गेहूं के मूल्य में 150 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कृषकों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल के आधार पर गेहूं का क्रय किया जाएगा। अब तक 15 सौ किसानों का पंजीकरण हो चुका है।