फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1,163 people fined for drinking alcohol in public.

Maharajganj News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो घायल

Mon, 28 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
1,163 people fined for drinking alcohol in public.
खुशहालनगर। घुघली-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चैनपुर निवासी किशन जायसवाल (25) और खानपुर निवासी आकाश जायसवाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर स्थानीय चौकी प्रभारी शिवम राय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घुघली थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वाहन कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed