फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   17 सड़कों का होगा कायाकल्प, सुगम होगा आवागमन

17 सड़कों का होगा कायाकल्प, सुगम होगा आवागमन

Mon, 19 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
17 सड़कों का होगा कायाकल्प, सुगम होगा आवागमन
17 सड़कों का होगा कायाकल्प, सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन

निर्माण व मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे साढ़े चार करोड़
दस स्थानों पर आबादी वाले क्षेत्रों में बनेंगे सीसी रोड, सात की होगी मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले की 17 सड़कों के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्ययोजना में आबादी वाले क्षेत्रों में 10 जगहों पर सीसी रोड तथा किनारों पर नालियों के निर्माण की बात कही गई है। इसके अलावा सात स्थानों पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। साढ़े चार करोड़ रुपये की प्रस्तावित कार्ययोजना को हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से रकम भी जारी कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में बनने वाली पिच सड़कें जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। कारण कि अक्सर ग्रामीण अपने घरों व नाबदान का पानी सड़कों पर ही बहा देते हैं। पानी से पिच सड़क जल्द टूट जाती है। ऐसे में आबादी वालों क्षेत्रों में सीसी रोड व नाली के निर्माण का निर्णय लिया गया है। ताकि सड़कें जल्द खराब न हों। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि प्रस्तावित सड़कों की विशेष मरम्मत तथा आबादी वाले क्षेत्रों में गुणवत्ता परक सीसी रोड बनाने के लिए 464.89 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों के निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन सात सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी, उनमें हेवती-हथियागढ़ मार्ग, अमड़ा-झूलनीपुर मार्ग, पिपरिया-मधवलिया मार्ग, फुरसतपुर-जगपुर मार्ग, पिपराकल्याण-केवलापुर आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि यह सभी सड़कें करीब 7 सात पहले बनाई गई थीं। इन दिनों इनकी हालत ठीक नहीं है। जिन 10 जगहों पर सीसी रोड व नाली के निर्माण का प्रस्ताव है, उनमें सोहसा-बांसपार मार्ग, रामपुर लिंक मार्ग, परतावल चौराहे से नगरौली मार्ग, जीएम मार्ग से गोधवल, कतरारी-नंदना मंसूरगंज मार्ग, रुद्रापुर, धर्मपुर-देऊरवा मार्ग, जीएम मार्ग से बसहिया, जद्दू पिपरा-बांसपार मार्ग, छपिया संपर्क मार्ग तथा सिरसिया-बलुआ संपर्क मार्ग के आबादी क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed