फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कैंप कोर्ट के माध्यम से डीएम ने सुना मुकदमा

कैंप कोर्ट के माध्यम से डीएम ने सुना मुकदमा

Sun, 30 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
कैंप कोर्ट के माध्यम से डीएम ने सुना मुकदमा
डीएम ने कैंप कोर्ट में की मुकदमों की सुनवाई
विज्ञापन

लेखपाल और बीएलओ को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। शनिवार को डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने फरेंदा तहसील के ग्राम सभा फुलवरियां में कैंप कोर्ट का आयोजन कर डोरी बनाम विद्यावती देवी के मुकदमे की सुनवाई की। कोर्ट में दोनो पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। दोनों पक्ष की बातों को सुनने के बाद डीएम संतुष्ट नहीं हो सके। डीएम ने दोनों पक्ष को तैयारी के साथ कोर्ट में आने की बात कही। इसके बाद डीएम ने ग्राम सभा जंगल जोगिया का निरीक्षण किया।

गांव में निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि विद्युत निगम की ओर से नामित जैक्शन कंपनी के सदस्यों द्वारा कैंप लगाकर लोगों को कनेक्शन दिया जा रहा था। उन्हें बताया गया कि गांव में 187 सापेक्ष 195 शौचालय बने मिले। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि गांव के लोगों को खुले में शौच से होने वाले बीमारियों के प्रति जागरूक करते रहें। जिससे गांव को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिल सके। निरीक्षण के दौरान लेखपाल व बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य करते हुए मिले। इस बीच पूछे गए सवाल का स्पष्ट जवाब न दे पाने मौके पर मौजूद अधिकारियों को डीएम ने चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम आरबी सिंह को निर्देश दिया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed