{"_id":"597100c04f1c1bc3308b46c1","slug":"11500577984-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हडताल के समर्थन में भाकियू भानू गुट ने लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हडताल के समर्थन में भाकियू भानू गुट ने लगाई पंचायत
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने नदुआ गांव के लोगों की भूख हड़ताल के समर्थन में पंचायत जिला मुख्यालय पर पंचायत लगाई। प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई। सभी ने एक स्वर में कहा कि पात्रों को आवास के लिए रकम खाते में भेजी जाए। अगर पात्र लाभार्थियों को आवास के लिए रकम नहीं मिली तो आंदोलन तेज होगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में जिले के किसानों और गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। गरीब का शोषण चरम पर है। किसान, गरीब, मजदूरों को भाजपा से बड़ी उम्मीद थी लेकिन उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सदर तहसील के लोहिया समग्र गांव नदुआ गांव में लोहिया आवास योजना में जमकर धांधली हुई है। इस गांव के सुनील चौहान, सुदामा चौहान, मुन्ना गुप्ता के आवास के लिए जिला स्तरीय टीम ने जांच किया और पात्र पाए गए तो आवास बनवाने के लिए इनके खाते में पहली किस्त भेज दिया गया। यह लोग जब पैसा निकालने गए तो बैंक से धन नहीं निकला। बैंक कर्मचारी ने बताया कि खाता होल्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर ब्लाक के अधिकारियों से बात किया गया तो कमीशन की मांग किया गया। डीएम, सीडीओं के अलावा शासन को भी ज्ञापन देकर मामले की शिकायत की गई लेकिन बीडीओ ने खाते में आए धन को वापस कर दिया। मामले की सुनवाई न होने के कारण नदुुआ गांव के ग्रामीण बीते दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर नीरज कुमार मिश्रा, शंभूनाथ तिवारी, शैलेश दूबे, कमलेश, बलराम साहू, बाबू लाल चौहान, सत्येन्द्र पांडेय, राजकिशोर, राजेश, सुदामा चौहान, जनार्दन, राजिन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।