{"_id":"61969f4f64c21e477c74947d","slug":"114-apparatus-distributed-in-handicap-camp-maharajganj-news-gkp4168383146","type":"story","status":"publish","title_hn":"समेकित शिक्षा के तहत 114 दिव्यांगों में बांटे गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समेकित शिक्षा के तहत 114 दिव्यांगों में बांटे गए उपकरण
विज्ञापन

महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत फरेंदा ब्लॉक संसाधन केंद्र में बृहस्पतिवार को उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 114 दिव्यांग विद्यार्थियों में 128 सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पिछले माह मापन शिविर का आयोजन किया गया था। फरेंदा बीआरसी में हुए मापन शिविर में फरेंदा, बृजमनगंज, धानी, लक्ष्मीपुर, नौतनवां के कुल 175 दिव्यांग विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया था। उसमें से उपस्थित 114 बच्चों को सहायक उपकरण का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि उपकरण मिलने से विद्यार्थियों की मुश्किलें कम होंगी। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक केके सिंह ने बताया कि शिविर में नौ ट्राईसाइकिल, 13 व्हीलचेयर, चार सीपी चेयर, 30 हियरिंग एड, 19 ब्रेल किट, 31 एमएसआईइडी किट, 22 कैलीपर्स वितरित किया गया। उपकरण पाकर विद्यार्थी खुश नजर आए। इस दौरान एलिम्को से आए सोनू, उमाकांत, गिरिजेश शर्मा, रमाकांत मिश्रा, सुनील शुक्ल, चक्रधर, रुपेश कुमार, दिवाकर, वीरेंद्र शुक्ल, राकेश, राजेश, हीराराज, दिनेश प्रसाद, अवधेश पाल आदि मौजूद रहे।