फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   112 sector officers will do physical verification of polling places in 2017

Maharajganj News: 2017 मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करेंगे 112 सेक्टर अधिकारी

Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
112 sector officers will do physical verification of polling places in 2017
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलोंं की रिपोर्ट उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को मद्देनजर अभी से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने 2017 मतदेय स्थलों पर सुविधाओं के भौतिक सत्यापन के लिए कुल 112 सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया है। सभी सेक्टर अधिकारी को निर्धारित प्रारुप पर सूचना संबंधित उप जिलाधिकारी अथवा तहसीलदार को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
वर्ष 2024 में लोकसभा सामान्य निर्वाचन होना है। उसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से मतदेय स्थलों की वास्तविक स्थिति का पता लगाना शुरू कर दिया है, जिससे कि समय रहते सामने आने वाली कमियों को दूर कराया जा सके। जिले के सभी पांच विधानसभा में सेक्टर अधिकारियों को तैनात करते हुए उनसे मतदेय स्थलों के बारे में पूरा विवरण मांगा गया है। सेक्टर अधिकारियों ने कार्य प्रारंभ भी कर दिया है।
विज्ञापन

--------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधानसभा में लगे सर्वाधिक सेक्टर अधिकारी
पनियरा विधानसभा के 447 मतदेय स्थलों का सत्यापन करने के लिए 25 सेक्टर अधिकारी, सदर के 441 मतदेय स्थलों का सत्यापन 23 सेक्टर अधिकारी, सिसवा के 431 मतदेय स्थलों का सत्यापन 24 सेक्टर अधिकारी, नौतनवां विधानसभा के 328 मतदेय स्थलों का सत्यापन 21 सेक्टर अधिकारी व फरेंदा के 370 मतदेय स्थलों का सत्यापन 19 सेक्टर अधिकारी करेंगे।
----------------------------------------------------
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले के सभी 2017 मतदेय स्थलों का सत्यापन कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कमियों को दूर कराने का कार्य होगा।
सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed