{"_id":"5c154d70bdec225553704f05","slug":"111544899952-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में दुकानों को बनाने का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में दुकानों को बनाने का प्रस्ताव पास
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य तिराहा से ब्लॉक की बाउंड्री तक बनेंगी दुकानें
गहमागहमी के बीच हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक गहमागहमी और आरोप प्रत्यारोप के बीच संपन्न हुई। बैठक शुरू होने से पहले सदस्यों ने सभासद राकेश मद्धेशिया के पिता के निधन पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शुरू हुई बैठक में सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने नियमानुसार कार्य करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मुख्य तिराहा से राजाराम की दुकान व आरओ प्लांट से ब्लॉक बाउंड्रीवाल तक दुकानों के निर्माण के लिए प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही नए कार्यों के लिए प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखे गए। सभासद मनीष खड़किया व अभिषेक सिंह ने क्रय विक्रय समिति बनाने की मांग की। बैठक में बहस के बाद बोर्ड ने मुख्य तिराहा से राजाराम की दुकान व आरओ प्लांट से ब्लॉक बाउंड्रीवाल तक दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा महातम यादव के मकान से जिगनहवा मार्ग/पुलिया तक तथा सिंचाई डाक बंगला गेट से गणेश यादव के मकान तक भी दुकानों के निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। तय किया गया कि कुल 50 दुकानों के निर्माण कराए जाएंगे। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार, सभासद अजीत यादव, कमलेश सिंह, अनिल गुप्ता, अभिषेक सिंह, दिलीप सिंह, साबिर अली, मनीष खड़किया, जनार्दन गुप्ता, राकेश कुमार, प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।