{"_id":"5bf8307ebdec22418d7612eb","slug":"111542991998-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजिल्स रूबेला खसरा के लिए जागरूकता रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिजिल्स रूबेला खसरा के लिए जागरूकता रैली निकाली गई
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
वैक्सीन ड्रॉप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। मिजिल्स रूबेला खसरा के टीकाकरण के लिए विकास खंड के फरेंदा खुर्द गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को टीकाकरण कराने के लिए विशेष जोर देते हुए कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया गया।
जागरूकता रैली में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर हीरालाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामसरन गुप्ता के साथ एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण करते हुए लोगों को मिजिल्स रूबेला खसरा टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। अधीक्षक ने कहा कि स्वच्छता से ही बीमारी को दूर भगाया जा सकता है। खसरा का टीका लगवाएं, जिससे 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे सुरक्षित रहेंगे। यह अभियान 26 नवंबर से चलाया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रूबेला में हल्का बुखार, कान के पीछे सूजन, गर्भावस्था में बच्चे को कम सुनाई देना आदि लक्षण हैं। इसके लिए सबको टीकाकरण कराना होगा। टीकाकरण से बीमारी को दूर भगाया जाएगा। इस दौरान आईओ बृजेश मल्ल, बीसीपीएम वविता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन