{"_id":"5baa6cfe867a557ffe03fb9c","slug":"111537895678-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ स्कूलों के वाहनों की हुई जांच, तीन को नोटिस, पांच चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ स्कूलों के वाहनों की हुई जांच, तीन को नोटिस, पांच चालान
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। स्कूली वाहनों के खिलाफ चल रहे जांच अभियान के तहत एआरटीओ ने आठ वाहन की जांच की, जिसमे तीन को नोटिस भेजा और पांच का चालान किया गया। एआरटीओ आरसी भारती ने बताया कि परतावल के आरपी मेमोरिएल कॉलेज के स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले तो इस वाहन का चालन किया गया है। सावित्री देवी स्कूल परतावल के बस में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जाने व कागजों में गड़बडी मिलने पर इस स्कूल के दो बस को चालान किया गया। मदनी मार्डन पब्लिक स्कूल पनियरा में वाहन की जांच हुई, फिटनेस ठीक न मिलने पर वाहन का संचालन बंद करने व फिटनेस ठीक कराने के लिए नोटिस दिया गया। सावित्रि देवी स्कूल इलाहाबाद पनियरा में जांच किया गया। एक बस के कागजों में कमी मिलने पर चालान किया गया है। पंचायत इंटर कालेज परतवाल में स्कूल वाहनों की जांच की गई तो एक वाहन की फिटनेस ठीक नहीं मिला। जिन्हें फिटनेस ठीक कराने के लिए नोटिस दिया गया। देव पब्लिक स्कूल निचलौल में फिटनेस ठीक न होने पर नोटिस व सेंट जोसेफ स्कूल के एक वाहन को चालान किया गया है। महराजगंज-शिकारपुर सड़क पर एक टेंपो और एक मैजिक का चालन किया गया। वहीं नगर में सीट से अधिक सवारी बैठाकर चलने व कागजों में गड़बडी मिलने पर तीन टेंपों को कोतवाली में बंद कराया है।