फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सीएम योगी के खिलाफ हत्याकांड में नोटिस

सीएम योगी के खिलाफ हत्याकांड में नोटिस

Tue, 25 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी के खिलाफ हत्याकांड में नोटिस

विज्ञापन

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय ने 19 साल पुराने हत्याकांड में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व 21 अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी। मामला पचरुखिया में तालाब पर बने कब्रिस्तान और श्मशान की जमीन से जुड़ा है। भूमि विवाद में हुई हिंसा में गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी।
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हमीदुल्लाह खां ने बताया कि पत्रावली से मिली जानकारी के मुताबिक तलत अजीज ने 10 फरवरी, 1999 को महाराजगंज में एक बैठक बुलाई थी। आरोप है कि गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के मौके पर पहुंचने के बाद वहां हिंसा भड़क उठी और गोली लगने से तलत अजीज की सुरक्षा में तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश की मौत हो गई। इस मामले में अजीज ने कोतवाली थाने में योगी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एसएचओ बीके श्रीवास्तव ने भी योगी और 21 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 153ए और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। दूसरी ओर, तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ ने तलत अजीज और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने तलत अजीज एवं अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी सीबीसीआईडी को सौंपी गई। छानबीन के बाद जांच एजेंसी ने अंतिम रिपोर्ट लगाकर मामले को बंद कर दिया।
विज्ञापन

तलत अजीज ने सीबीसीआईडी की अंतिम रिपोर्ट को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष चुनौती दी। तलत अजीज की याचिका को आपराधिक शिकायत के तौर पर लिया गया। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने 13 मार्च, 2018 को इसे खारिज कर दिया। इसके बाद तलत अजीज उच्च न्यायालय पहुंचे। हाईकोर्ट ने याचिका पर गौर करने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सीएम व अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed