{"_id":"5b7f007942c792466a505ac5","slug":"111535049849-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन-भाइयों को टैटू व कार्टून वाली राखियां लुभा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन-भाइयों को टैटू व कार्टून वाली राखियां लुभा रही
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन्हे बहन-भाइयों को लुभा रही हैं टैटू व कार्टून वाली राखियां
फोटो
बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़भाड़ देखी गई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व पर मुख्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार जयपुरी राखियां धूम मचा रही हैं। बाजारों में नन्हे बहन-भाइयों को टैटू व कार्टून वाली राखियां लुभा रही हैं। त्योहार में दो दिन शेष है। लिहाजा बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। 26 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को बहनों ने भाइयों के लिए दिल खोलकर खरीदारी की। बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। राखियों की कीमतों में इस साल 30 से 35 फीसदी इजाफा बताया जा रहा है।
राखी विक्रेता श्याम कुमार ने बताया कि इस बार जयपुरी राखी की अधिक धूम है। इसके अलावा टैटू, कार्टून और ब्रेसलेट वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। इनकी काफी डिमांड है। बच्चों के लिए बड़े फूल वाली राखियों को पसंद किया जा रहा है। बाजार में श्री ब्रांड राखी, विष्णु राखी, सोमनाथ राखी, रेशम के धागे, जरी वाली राखियां उपलब्ध हैं।
रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा नहीं लगेगी
महराजगंज। पं. रमेश शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा नहीं लगेगी। क्योंकि सूर्योदय से पहले ही यह समाप्त हो जाएगी। सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त की शाम 3 बजकर 18 मिनट से आरंभ होकर 26 अगस्त की शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
रोडवेज चालकों और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना
महराजगंज। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। परिवहन निगम की ओर से 24 से 29 अगस्त तक बसों का नियमित संचालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चालक-परिचालक अवकाश लेकर निगम की उम्मीदों पर पानी न फेर दें, इसलिए चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है। यह योजना 24 से 29 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इन दिनों नियमित ड्यूटी कर 1800 किलोमीटर की दूरी अर्जित करने पर चालक, परिचालकों को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एआरएम भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रोत्साहन योजना के दौरान कुछ विषम परिस्थितियों को छोड़कर चालक-परिचालकों को अवकाश नहीं मिलेगा। छह दिन तक नियमित ड्यूटी करते हुए निर्धारित 1800 किलोमीटर अर्जित करने पर 1200 रुपये और इससे अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त भुगतान मिलेगा।
रोडवेज बहनों से नहीं लेगा किराया
पिछले वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में किराया नहीं देना होगा। रोडवेज ने पिछले वर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात देते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।