{"_id":"5b1ac0004f1c1bb06e8b6f51","slug":"111528479744-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 आशा कार्यकर्ताओं को मिला मोबाइल सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 आशा कार्यकर्ताओं को मिला मोबाइल सेट
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिठौरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में 35 आशा कार्यकर्ताओं में मोबाइल सेट प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर श्याम ने वितरित किया। मिठौरा ब्लॉक में कुल 223 आशा हैं। 180 आशा कार्यकर्ताओं को पहले ही मोबाइल सेट दिया जा चुका है। शुक्रवार को 35 आशा को मोबाइल सेट दिया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही ने बताया उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा सभी आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल सेट के साथ सिम भी दिया गया है जिसके माध्यम से वह एएनएम, संगिनी एवं अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों से बात कर सकती है। इस अवसर पर डॉक्टर स्वाति, डीसीपीएम अवनीश पटेल, नवनीत, उपाध्याय, फार्मासिस्ट विजय सिंह, यशोदा, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।