{"_id":"5ac11fc14f1c1bc1618b4e51","slug":"111522606017-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरंदरपुर/लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। विकास खंड लक्ष्मीपुर में रविवार को बिजली के विभाग की लापरवाही के कारण दर्जनों किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई तो वहीं धुसवा कला में कंबाईन से लगी आग से दो किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। जहां ग्रामीणों के प्रयास से आग को बुझाया जा सका।
रविवार की सुबह में महुअवां अड्डा में बिजली की शार्ट सर्किट के कारण अंबिका सिंह का तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया तो वहीं दोपहर में सोंधी व मझौली के सिवान में 33 हजार बोल्ट के सप्लाई से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जहां किसानों की खड़ी गेहूं की फसल धूं धूं कर जलने लगी। ताहिर अली, पूर्णमासी, नंदकिशोर, राधेश्याम, कलवाती, सुभान अली, रमजान, प्रताप चौधरी, शिवकुमार, सुशीला, छगुरी, भोजई, मनीस, लैस, मोहम्मद अली सहित कुल दर्जन भर किसानों का लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। वहीं करीब तीन बजे विकास खंड के धुसवा कला में कंबाईन से गेंहू की कटाई करते समय पंचम व पंडोही चौधरी का तीन एकड़ जलकर राख हो गया। आग को ग्रामीणों की काफी मेहनत के बाद बुझाया जा सका।