फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आंगनबाडी वर्कर साड़ी जलाकर सरकार के खिलाफ गरजे

आंगनबाडी वर्कर साड़ी जलाकर सरकार के खिलाफ गरजे

Sat, 07 Oct 2017 04:51 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाडी वर्कर साड़ी जलाकर सरकार के खिलाफ गरजे
महराजगंज। आंगनबाड़ी वर्करों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 20वें दिन शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को वर्करों ने कलेक्ट्रेट के सामने सरकार की तरफ से प्रदत्त ड्रेस जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी वर्कर 10 अक्टूबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर 9 अक्टूबर को ही लखनऊ रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अख्तर अब्बाशी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस आंदोलन को अपना समर्थन देकर आंगनबाड़ी हित के लिए आवाज बुलंद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी वर्करों का अहम योगदान है। इनके हित के लिए सरकार को गंभीर होना चाहिए। कम मानदेय में जरूरी आवश्यकताएं पूरी नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि 10 अक्टूबर को सभी वर्कर लखनऊ पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार को संगठन के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन शुरू हुए 20 दिन हो चुके लेकिन सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य, पुष्पा, मंजू, संगीता सिंह, अशोक, द्रोपदी, साविया खातून, पूनम, राजनंदनी, शोभा, सुलेखा, संध्या, सावित्री के अलावा तमाम वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed