{"_id":"59d767224f1c1bb6678b45e8","slug":"111507288866-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 06 Oct 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग दो सप्ताह पूर्व एक परिवार के सदस्यों से मारपीट, छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर बीते 23 सितंबर को दिन में करीब 11 बजे बलराम चौहान साइकिल मांगने आया। महिला ने साइकिल देने से मना कर दिया। इस पर नाराज होकर बलराम और उसके परिजन महिला के घरवालों से मारपीट करने लगे। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग लड़की से भी दबंगों ने मारपीट कर छेड़खानी की। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। इस बीच दबंग मौके का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रामपुर खुर्द टोला विशुनपुरा निवासी बलराम चौहान, भुल्लुर तथा जमालू के खिलाफ मारपीट तथा छेड़खानी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।