फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नौतनवां में मतदाता पुनरीक्षण में व्यापक लापरवाही

नौतनवां में मतदाता पुनरीक्षण में व्यापक लापरवाही

Sun, 30 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां में मतदाता पुनरीक्षण में व्यापक लापरवाही
महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां के निर्वाचक नामावली 2017 में मतदाता पुनरीक्षण में व्यापक लापरवाही बरती गई है। नगर पालिका नौतनवां 25 वार्ड में बंटा है। जिसमें वर्ष 2017 में पालिका निर्वाचक नियमावली में 25178 मतदाता बनाए गए है। जबकि 2011 के जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 33791 है। बनाए गए नए मतदाता पुनरीक्षण में धांधली हुई है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने डीएम, आईजी, सांसद और मुख्यमंत्री को पत्र देकर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार नौतनवां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 में जनसंख्या के सापेक्ष 137 प्रतिशत, जबकि वार्ड न. 10 में 120 प्रतिशत वोटर बनाए गए है। जबकी वार्ड न. 23 में 85 प्रतिशत है। इतना ही नहीं, अन्य वार्ड में भी इसी तरह से वोटर बनाए गए है। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशन निर्वाचक नामावली में भी लापरवाही की गई है जो निष्पक्ष निकाय चुनाव के समक्ष एक गंभीर चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed