फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1100 pregnant women will have free ultrasound

Maharajganj News: 1100 गर्भवतियों का होगा निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Tue, 07 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
1100 pregnant women will have free ultrasound
महराजगंज। जिले में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। जिले की 1100 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रसव पूर्व देखभाल को सुदृढ़ बनाना और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 17 सामुदायिक व 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एक नगरीय पीएचसी संचालित है। यहां पर एक अप्रैल से सितंबर माह तक 37,044 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। इन सभी पंजीकृत महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने चयनित 1100 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की योजना तैयार की है ताकि प्रसव पूर्व देखभाल को और प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जिला अस्पताल के अलावा 50 निजी अस्पतालों को अधिकृत किया गया है, जहां गर्भवती महिलाएं निशुल्क जांच करा सकेंगी। जिन गर्भवती महिलाओं का टोकन नंबर जारी हो चुका है, वह सात अक्तूबर को अपने-अपने केंद्र से जुड़े अधिकृत निजी अस्पताल में जाकर यह जांच करा सकेंगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता को बढ़ाने का कार्य करेगी, बल्कि इससे गर्भवती महिलाओं में जागरूकता भी बढ़ेगी। विभाग का प्रयास है कि कोई भी गर्भवती महिला प्रसव पूर्व जांच से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कोट
जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने क्षेत्र में निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यदि किसी क्षेत्र में गर्भवती की जांच नहीं हो पाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डॉ श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed