{"_id":"685d9be5b9d455432e00338d","slug":"110-lakh-fraud-in-the-name-of-sending-abroad-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152957-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी
Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के सेमरा कमहरिया उर्फ तुलसीपुर टोला खम्बागढ़ निवासी अलाउद्दीन से जालसाज ने विदेश भेजने के नाम पर 1.10 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को हर्रेडीह वार्ड निवासी फखरे आलम के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
थाना क्षेत्र सेमरा कमहरिया उर्फ तुलसीपुर टोला खम्बागढ़ निवासी अलाउद्दीन ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि वर्ष 2023 में निचलौल शहर के हर्रेडीह वार्ड निवासी फखरे आलम से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान फखरे आलम ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजते हैं। सऊदी अरब में अच्छे काम के लिए भेज दूंगा। इसके लिए 1,10,000 रुपये देना पड़ेगा।
झांसे में आकर अलाउद्दीन ने मोबाइल से फखरे आलम के खाते में कई किस्तों में 90 हजार रुपये भेज दी, जबकि 20 हजार रुपये वह फखरे आलम के कार्यालय मीट मंडी के पास पहुंच नकद दे दी। फखरे आलम उनका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। उसके बाद फखरे आलम कूट रचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी बीजा और फ्लाइट टिकट दे दी। इसका खुलासा तब हुआ जब उन्होंने टिकट की जांच कराई। इसके बाद उसने फकरे आलम से दी गई रकम वापस मांगा।
विज्ञापन
फखरे आलम रुपये वापस करने से मना कर धमकी देने लगा। इतना ही नहीं वह पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।