फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 people including innocent injured in road accident in Maharajganj, condition of two is critical

Maharajganj News: सड़क हादसे में मासूम समेत 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर- जानिए कैसे हुआ हादसा

Sun, 21 Apr 2024 05:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
11 people including innocent injured in road accident in Maharajganj, condition of two is critical
घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में शनिवार रात में दो जगहों पर हुई सड़क हादसे में एक मासूम समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निचलौल चौक मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने बारातियों से भरी एक बोलेरो टेंट का सामान लदे ट्रैक्टर ट्रॉलीसे टकरा गया।

हादसे में बोलेरो सवार विजय कुमार (32) बेटी रिया (3) और ज्ञांति देवी (24) निवासी भारत खंड पकड़ी थाना कोठीभार, मोहित (18) निवासी बहरौली, खदेरू (50) निवासी सिंदुरिया, सीमा (23) निवासी सिधावे, रामकिशोर (55) निवासी टीकर और सरस्वती देवी (35) निवासी शीतलापुर घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। इस हादसे में घायल खदेरू और सरस्वती की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


इसी तरह सिसवा मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार अनिता (22) और शिवानी (25) निवासी बुटवल नेपाल राष्ट्र के साथ ही राहुल गुप्ता (19) निवासी मटरा धमउर घायल हो गए। तीनों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंच सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed