{"_id":"62d70223ad76f23d16103f66","slug":"11-people-found-corona-positive-maharajganj-news-gkp444262554","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
महराजगंज। जनपद में मंगलवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 28 हो चुकी है। कोरोना से बचाव के प्रति सचेत रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की हर संभव सहायता की जा रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक 15,224 केस सामने आ चुके हैं। 146 की मौत हो चुकी है। 15,052 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मंगलवार को 549 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। प्रत्येक दिन जांच अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल में कोरोना जांच सेंटर बना है। यहां से सैंपल लेकर लैब में भेजा जाता है। लोगों से मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है।
---
बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार
महराजगंज। कोरोना रोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने में जुटी है। मंगलवार को 2,908 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रयास जारी है।