{"_id":"685313db9eab5ac9a20d289f","slug":"11-people-cheated-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-sending-them-to-singapore-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152238-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिंगापुर भेजने के नाम पर 11 लोगों से 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिंगापुर भेजने के नाम पर 11 लोगों से 25 लाख की ठगी
Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
एजेंट की ओर से बनवाया गया पासपोर्ट और वीजा फर्जी निकला
ठूठीबारी। सिंगापुर भेजने के लिए एक एजेंट 11 लोगों का फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाकर उनसे 25 लाख रुपये ठग लिए। फर्जीवाड़े का शिकार हुए लोगों को जानकारी इसकी हुई तो पीड़ितों ने न्यायालय में वाद दाखिल कर कार्रवाई की मांग की। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, नेपाल पाल्ही नंदन वड़ा नंबर 3 ग्राम कुसमा थाना और जिला नवलपरासी निवासी नसरूद्दीन जोलहा ठूठीबारी कस्बे में कारोबार करता है। नसरुद्दीन ने बताया कि शोएब अख्तर निवासी ग्राम भठिया प्रसिद्ध तिवारी, थाना जटहां बाजार, जिला कुशीनगर से उनका पहले से परिचय था। शोएब लोगों को विदेश भेजने का काम करने के साथ वीजा व पासपोर्ट बनवा कर देता है। शोएब अख्तर ने परिचित 11 लोगों से सिंगापुर भेजने के लिए 18 लाख 20 हजार रुपये बैंक खाते में और छह लाख अस्सी हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद उसने कूटरचित पासपोर्ट और सिंगापुर भेजने के लिए फर्जी वीजा दे दिया। 27 नवंबर 2024 को सिंगापुर जाने का समय दिया। लोगों को वह तीन दिन तक काठमांडो में रखा रहा। संदेह होने पर शोएब अख्तर की ओर से दिए गए वीजे और पासपोर्ट का जांच कराई गई तो सब फर्जी निकला। उससे अपने पैसे की मांगने गए तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस से मदद नहीं मिली। बाद न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। इसके बाद न्यायालय ने केस दर्ज करने का आदेश दिया।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि नसरुद्दीन की तहरीर पर आरोपी एजेंट शोएब अख्तर के खिलाफ कूटरचना करके जाली पासपोर्ट और वीजा बनवाकर देने, रुपये हड़पने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।