फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   11 linemen posted on tender including one SSO in Maharajganj sacked

Maharajganj: एक एसएसओ समेत निविदा पर तैनात 11 लाइनमैन बर्खास्त, तीन थानों में आठ कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 18 Mar 2023 08:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 18 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हुई तो प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराने में नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
11 linemen posted on tender including one SSO in Maharajganj sacked
एक एसएसओ समेत निविदा पर तैनात 11 लाइनमैन बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक एसएसओ समेत 11 लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया है। तीन थानों में आठ कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नौतनवां क्षेत्र में आठ कर्मियों पर एस्मा लगा है। सिसवा में 11 निविदा कर्मियों को हटाने का आदेश आया है। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हुई तो प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराने में नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिया है। जिले में हुई बड़ी कार्रवाई से खलबली मच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सहयोग नहीं करने पर कोठीभार थाने में सिसवा के बिजली निगम के  एसएसओ ब्रह्मा सिंह, लाइनमैन पप्पू साहनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सदर कोतवाली में लाइनमैन संजय कुमार, मनीष, छेदी, रविंद्र चौहान, राकेश और पुरंदरपुर थाने में लाइनमैन पारस यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, निविदा लाइनमैन छेदी प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, सुग्रीव सहानी, पप्पू कुमार, व्यास मुनि गौतम, अफजल हुसैन,सुभाष प्रजापति, गुड्डू भारती, मकसूद आलम, विनय सिंह के साथ एसएसओ महेंद्र प्रताप चौरसिया को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था में सहयोग नहीं करने पर तीन थानो में आठ कर्मियों पर केस दर्ज कराया गया है। निविदा पर कार्यरत एक एसएसओ समेत 11 लाइनमैन बर्खास्त किया जा चुके हैं। लोगों को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के आठ संविदा कर्मियों पर लगा एस्मा
नौतनवां क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे क्षेत्र में समस्या हो गई है। उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने को लेकर छपवा टोल प्लाजा के पास स्थित विद्युत उपकेन्द्र नौतनवां पहुंचें, जहां लाइन अनुरक्षण करने वाले आठ संविदा कर्मी पावर हाउस छोड़ कर चले गए थे। उनके खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि संविदा कर्मी मोहन लाल यादव,उमेश यादव, गुड्डू भारती, विनोद कुमार, गंगा प्रसाद, रविन्द्र नाथ, सदानंद तिवारी, संतोष यादव 16 मार्च से विद्युत उपकेंद्र से फरार हैं। एडीओ पंचायत रामकृष्ण की तहरीर पर एस्मा की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

11 निविदा कार्मियों को हटाने का आदेश
बिजली संकट के दौरान शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने संबंधित एजेंसी को उनके फरार चल रहे 11 निविदाकार्मियों को हटाने का आदेश जारी किया है। पर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने मेसर्स वर्ड क्लास सर्विसेज पत्र लिख कर आदेश दिया कि बिजली कर्मियों के हड़ताल के दौरान निविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार के आरोपी लाइनमैन छेदी प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, सुग्रीव साहनी, पप्पू कुमार, व्यास मुनि गौतम, अफजल हुसैन, सुभाष प्रजापति, गुड्डू भारती,मकसूद आलम, विनय सिंह व परिचालक महेंद्र प्रताप चौरसिया को हटाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed