{"_id":"61f6ca884287b65dc36cbfc7","slug":"109-people-found-corona-infected-in-the-district-maharajganj-news-gkp425360681","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 109 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 109 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में 109 लोग कोरोना संक्रमित मिले
महराजगंज। जिले में रविवार को 1,042 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, 109 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में ज्यादातर लोगों को होमआइसोलेशन में रखा गया है। जरूरत के अनुसार संक्रमितों को गोपाल सीएचसी, केएमसी डिजिटल अस्पताल एवं अन्य चिह्नित अस्पतालों में भर्ती करने की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 13,178 केस सामने आ चुके हैं। सक्रिय केस 292 हैं। मरने वालों की संख्या 142 है। 12,721 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 83 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 10,19,398 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1930 सैंपल की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षा सूची में है। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए विभाग की ओर से सभी जागरूक किया जा रहा है। गांव स्तर पर आशा कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर जानकारी हासिल करने में जुटी हैं।
मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की कोशिश जारी है। संक्रमितों के इलाज की बेहतर व्यवस्था है। चयनित अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर सभी जरूरी दवाएं एवं संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीक के अस्पताल में जाकर डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही समय रहते जांच कराने के बाद उचित दवा लें।