फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1055 vehicles available for panchayat election

पंचायत चुनाव के लिए 1055 वाहन उपलब्ध

Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
1055 vehicles available for panchayat election
पंचायत चुनाव के लिए 1055 वाहन उपलब्ध
विज्ञापन

महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में वाहनों की कमी सामने आ सकती है। जिले में वर्तमान में कुल 1055 वाहन पंजीकृत हैं। लगभग 3000 पोलिंग बूथों को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों के कम पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। निर्वाचन से जुड़े जिम्मेदारों ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।
पंचायत चुनाव के लिए एक तरफ अनंतिम आरक्षण जारी करते हुए आपत्तियों को लिया जा रहा है तो दूसरी तरफ निर्वाचन कार्यालय तैयारियों को समय से पूरा करने में जुटा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक मतदान पार्टियों को रवाना करने के लिए जिले में कुल 1055 वाहन की उपलब्ध हैं। इन वाहनों में से 538 हल्के वाहन (मैजिक, पिकअप व बोलेरो) हैं। जबकि 517 वाहन ऐसे हैं जिन्हें मतदान टोलियों के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है। पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय की ओर से 1055 वाहन की उपलब्धता की जानकारी दी गई है। रूट चार्ट के आने के बाद लगने वाले वाहनों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी। चार टोलियों को भेजने के लिए जिले में 234 ट्रक व 114 बस (35 से 45 सीटर) हैं। 17 बस (25 सीटर), 94 बस (25 से 35 सीटर) तथा 58 बस (45 सीटर से अधिक) उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मतपेटियों को दुरुस्त करने की बढ़ी रफ्तार
पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय के कर्मियों ने शनिवार को भी मतपेटियों को सुधारने का कार्य को जारी रखा। पिछले दिनों की तुलना में शनिवार को कर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई। जिम्मेदार इस प्रयास में जुटे हैं कि समय से मतपेटियों को दुरुस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed