{"_id":"5cbf686fbdec227ce10d1132","slug":"101556047983-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर लेखपाल, पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर लेखपाल, पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर लेखपाल, पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। सोनौली। तहसील क्षेत्र के गांव सुकरौली उर्फ अरघा में मंगलवार की शाम डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने सबसे पहले हल्का लेखपाल से मतदाता जागरूकता के बारे में जानकारी ली। लेखपाल द्वारा सही जानकारी न देने पर नाराजगी जताई और मतदान कार्य में रुचि न लेने पर हल्का लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी। ग्राम सचिव जगन्नाथ प्रसाद को कार्य में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान यदि कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक सोनौली ने बताया कि गांव के 19 लोग पाबंद किए गए हैं। डीएम एवं एसपी विशुनपुरा और अमहवा गांव में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे।
--------------
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
जिले में कई स्थानों पर निकली मतदाता जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जगह-जगह जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। शहर में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
रैली को प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल कैडेट ने विभिन्न मार्गों से होते हुए सक्सेना चौक तक नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुुुसार लक्ष्मीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैसाहिया प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसाहिया के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बृजमनगंज क्षेत्र के लार्ड कृष्णा मॉडर्न एकेडमी एवं इंटरमीडिएट कॉलेज भगतपुर पश्चिमी के छात्र छात्राओं को निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने पोस्टर, बैनर तथा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रबंधक कमलेश पांडेय, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।